47 दिन बाद खुला जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का ताला………………..
1 min read

47 दिन बाद खुला जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का ताला………………..

रिपोर्ट : रांची डेस्क…………
रांची :- जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का ताला 47 दिनों बाद 5 अक्टूबर 2026 को खोला गया। रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो ने मॉर्निंग वॉकरों की मौजूदगी में मुख्य गेट खोला। स्टेडियम बंद रहने से मॉर्निंग वॉकर और खिलाड़ियों को काफी परेशानी हो रही थी। छात्रों के आंदोलन के बाद यहां निषेधाज्ञा लागू होने के कारण आम लोगों का प्रवेश बंद था। 47 दिन से बंद जयपाल सिंह स्टेडियम का ताला सोमवार की सुबह 6:00 बजे खुला स्टेडियम में लगे ताले को खोलने के लिए मेयर रोशनी खालखो सुबह करीबन 6:00 बजे बिना अंगरक्षक स्कूटी से स्टेडियम पहुंची , दर्जनों लोग स्टेडियम के अंदर प्रवेश कर गये मेयर ने मॉर्निंग वॉकरों के साथ पूरे मैदान का भ्रमण किया भ्रमण के दौरान मेयर ने स्टेडियम में कई जगह उगी घास और टूटे-फूटे पाथवे को देखा उन्होंने मौके पर मौजूद सुपरवाइजर को मैदान की घास कटवाने और जहां-जहां पेवर ब्लॉक उखड़े हैं उन्हें व्यवस्थित करने का निर्देश दिया. 3 घंटे बाद ही जिला प्रशासन द्वारा ताला लगा दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *