पहली सावन सोमवारी पर रांची में ट्रैफिक अलर्ट, पहाड़ी मंदिर जाने से पहले जान लें रूट और पार्किंग व्यवस्था
रांची: सावन की पहली सोमवारी पर राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर समेत प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। ऐसे में पहाड़ी मंदिर जाने से पहले रूट और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी जरूर लें।
इन तिथियों पर लागू रहेगी विशेष व्यवस्था
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 3, 10, 17 और 24 अगस्त को पड़ने वाली सभी सावन सोमवारी के अलावा 28 अगस्त (श्रावणी पूर्णिमा) को भी विशेष सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। भीड़ बढ़ने की स्थिति में शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी आवश्यकता अनुसार रूट डायवर्ट किया जा सकता है या अस्थायी रूप से यातायात रोका जा सकता है।
इन रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री
पहाड़ी मंदिर की ओर जाने वाले निम्न मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा—
शनि मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग
दुर्गा मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग
मीनाक्षी गली से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग
गोशाला कटिंग से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग
बालाजी मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाला मार्ग
यहां करें वाहन पार्क
श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने तीन प्रमुख पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं—
1. बिरला मैदान पार्किंग
कटहल मोड़
तिलता चौक
रातू
पिस्का मोड़ की ओर से आने वाले श्रद्धालु यहां वाहन पार्क कर सकेंगे।
2. बानो मंजिल रोड स्थित मैदान
धुर्वा
तुपुदाना
बिरसा चौक
हिनू
डोरंडा
मेन रोड
रेडियम चौक
लालपुर
कांटाटोली
हरमू
अरगोड़ा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह पार्किंग निर्धारित की गई है।
3. रांची यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान, मोरहाबादी
कांके
पिठोरिया
बूटी मोड़
रिम्स
करमटोली
कांटाटोली
लालपुर की दिशा से आने वाले श्रद्धालु यहां वाहन पार्क कर सकेंगे।
ट्रैफिक पुलिस की अपील
रांची ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क किनारे खड़े न करें। केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता से बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर सकें।
यह भी पढ़े – रांची रेल मंडल में बनेगा हाईटेक सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम, एक जगह से होगी सभी ट्रेनों की रियल टाइम निगरानी
