अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे ब्लिंकिट राइडर्स, की हड़ताल…..
1 min read

अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे ब्लिंकिट राइडर्स, की हड़ताल…..

रिपोर्ट :- राँची डेस्क…

राँची : रांची में ब्लिंकिट के राइडर्स अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। करीब 100 राइडर्स ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। प्रदर्शन के कारण कई इलाकों में ब्लिंकिट की डिलीवरी सेवा प्रभावित रही।

राइडर्स का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बावजूद कंपनी का पेआउट बेहद कम है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। रांची में ब्लिंकिट के लगभग 100 राइडर्स ने एकजुट होकर हड़ताल शुरू कर दी। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राइडर्स सड़क पर उतरे और कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण शहर में कई जगहों पर ब्लिंकिट की डिलीवरी सेवाएं प्रभावित रहीं प्रदर्शन कर रहे राइडर्स का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें मिलने वाला पेआउट काफी कम है। उनका आरोप है कि घंटों मेहनत करने और दिन-रात डिलीवरी करने के बावजूद उन्हें इतना भुगतान नहीं मिलता कि वे अपने परिवार का खर्च ठीक से चला सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *