जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में कैंडल मार्च ….…
रिपोर्ट :- राँची डेस्क….
राँची : जेपीएससी और जेएसएससी जैसी संस्थाओं के द्वारा झारखंड में ली जा रही परीक्षा और परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर बीते कई दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे हैं इसी क्रम में छात्रों ने शुक्रवार शाम अल्बर्टा का चौक पर कैंडल मार्च निकाला। इस मार्च में सैकड़ो की संख्या में छात्र मौजूद रहे छात्रों में खासा आक्रोश भी था छात्रों की मांग है कि जेपीएससी परीक्षा में हुई धांधली की जांच जिस तरह से सीआईडी कर रही है उसे पर छात्रों का यकीन नहीं है इसलिए सबसे पहले इस जांच की जिम्मेदारी प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके छात्रों ने साफ किया कि उन्हें किसी भी राजनीतिक दल से कोई मतलब नहीं वे छात्र हैं और उनका आंदोलन राजनीतिक मंचों से परे है
