राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने पूरा किया दो वर्ष का कार्यकाल, राज्य की जनता के प्रति व्यक्त की कृतज्ञता…….
1 min read

राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने पूरा किया दो वर्ष का कार्यकाल, राज्य की जनता के प्रति व्यक्त की कृतज्ञता…….

रिपोर्ट :- राँची डेस्क…

राँची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज झारखण्ड के राज्यपाल के रूप में अपने दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर लोक भवन, राँची में शुभकामना देने आए राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, शिक्षाविदों, विभिन्न समाचार-पत्रों के संपादकों, ब्यूरो प्रमुखों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों तथा लोक भवन परिवार के सदस्यों से आत्मीय संवाद के क्रम में राज्य की जनता के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखण्ड की महान संस्कृति, समृद्ध जनजातीय विरासत, प्राकृतिक संपदा तथा यहाँ के परिश्रमी एवं सरल लोगों के बीच कार्य करना उनके सार्वजनिक जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आत्मीय अनुभव रहा है।

इस अवसर पर राज्यपाल महोदय के दो वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख गतिविधियों, जनसेवा के विविध आयामों तथा झारखण्ड के साथ उनके आत्मीय जुड़ाव को समाहित करने वाले प्रकाशन “संवाद से विश्वास” का लोकार्पण भी किया गया।

राज्यपाल महोदय ने कहा कि वर्ष 2024 में झारखण्ड की सेवा का अवसर प्राप्त होना उनके सार्वजनिक जीवन का एक नया एवं महत्वपूर्ण अध्याय था, जिसका निर्वहन उन्होंने पूर्ण निष्ठा, समर्पण तथा संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप करने का सतत प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *