रांची में धूमधाम से मनाया गया दीदी नीलम आनंद जी का 74वां जन्मदिवस…….
1 min read

रांची में धूमधाम से मनाया गया दीदी नीलम आनंद जी का 74वां जन्मदिवस…….

रिपोर्ट :- राँची डेस्क…..

राँची : रांची में आध्यात्मिकता और भक्ति का संगम देखने को मिला। सोमवार को साहब श्री हरीन्द्रानंद जी की धर्मपत्नी दीदी नीलम आनंद जी का 74वां जन्मदिवस बड़े ही श्रद्धा और सादगी के साथ मनाया गया
जन्मदिवस समारोह साहब श्री हरीन्द्रानंद जी_ के निज निवास “उपवन”, A-17, OHC, एच ई सी, धुर्वा, रांची में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नेपाल और झारखंड के 24 जिलों से हजारों शिव शिष्य और शिष्याएं शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत भजन और कीर्तन से हुई। पूरे परिसर में शिवा शिवा के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया।
इस महीने 74वां जन्मोत्सव में 74000 वृक्षारोपण भी बड़े धूमधाम से शिव शिष्यों ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *