रांची में 28-29 अक्टूबर को स्कूलों में पठन-पाठन स्थगित………………….
रिपोर्ट : रांची डेस्क
रांची: चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव और मौसम विभाग की भारी बारिश व तेज हवाओं की चेतावनी को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने 28 और 29 अक्टूबर को सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में KG से 12वीं तक की कक्षाओं का पठन-पाठन स्थगित कर दिया है। हालांकि, पूर्व निर्धारित परीक्षाओं के संबंध में निजी विद्यालय प्रबंधन अपने स्तर पर निर्णय ले सकेंगे। शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थित होकर गैर-शैक्षणिक कार्य करने होंगे। सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों में ई-विद्यावाहिनी पर उपस्थिति दर्ज होगी। प्रशासन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से सतर्कता बरतने की अपील की है।
