वोट बचाओ देश बचाओ’ रैली होगी ऐतिहासिक, कॉंग्रेस ने कहा नागरिकों के अधिकार छिनने नहीं देंगे…………………
1 min read

वोट बचाओ देश बचाओ’ रैली होगी ऐतिहासिक, कॉंग्रेस ने कहा नागरिकों के अधिकार छिनने नहीं देंगे…………………

रिपोर्ट : रांची डेस्क

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और चुनाव आयोग पर लोकतंत्र व नागरिकों के मताधिकार को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया है। अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ रैली ऐतिहासिक साबित होगी, जिसके समर्थन में सभी जिलों में व्यापक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल पार्टी एजेंट के रूप में किया जा रहा है और बिहार, बंगाल तथा महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में हेरफेर कर लोगों के वोट के अधिकार से खिलवाड़ हुआ है। कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने चुनाव आयुक्त की चयन समिति में बदलाव और आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए। कहा कि जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *