रांची में CARA की पाँचवीं क्षेत्रीय कार्यशाला,दिव्यांग बच्चों को परिवार दिलाने के लिए समन्वय पर जोर…………………….
रिपोर्ट : रांची डेस्क
रांची : केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) ने झारखंड सरकार और SARA के सहयोग से 27 अक्टूबर 2026 को रांची में पूर्वी क्षेत्र की पाँचवीं क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की। इसका मुख्य उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों के दत्तक ग्रहण और परिवार-आधारित पुनर्वास को सुगम बनाना रहा। कार्यशाला में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के करीब 115 जिलों से लगभग 175 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर CARA की CEO भावना सक्सेना और समाज कल्याण विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं, कानूनी प्रक्रियाओं और दत्तक एजेंसियों के बीच तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया ताकि बच्चों को समय पर सुरक्षित और स्थायी परिवार मिल सके। कार्यक्रम के दौरान सफल दत्तक ग्रहण पर आधारित एक लघु वृत्तचित्र का भी अनावरण किया गया।
