जामताड़ा के वीडियो सह जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण चौधरी का दिल्ली में निधन, क्षेत्र में छाया शोक
रिपोर्ट:रांची डेस्क
जामताड़ा प्रखंड के वीडियो सह जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण चौधरी के निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले के प्रशासनिक महकमे में गहरी क्षति का माहौल व्याप्त हो गया।
अथक प्रयास के वाबजूद नहीं बचे
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्रवीण चौधरी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और इलाज हेतु दिल्ली ले जाया गया था। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को जामताड़ा लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के लिए प्रशासनिक परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
वह एक मददगार भी थे
स्थानीय जनता और सहयोगियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। लोगों ने बताया कि प्रवीण चौधरी एक कर्मठ और जनसेवी अधिकारी थे। वे हमेशा गरीब और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। आम जनता के बीच उनकी सजीव उपस्थिति और मिलनसार स्वभाव के कारण वे बेहद लोकप्रिय थे।
लोगों में लम्बी समय तक खलेगी कमी
जामताड़ा के कई सामाजिक संगठनों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी श्रद्धांजलि संदेश जारी करते हुए कहा कि जिले ने एक संवेदनशील अधिकारी खो दिया है, जिनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, जिला मुख्यालय में आज शाम सभी कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्राप्त करे।
