दीपावली की रौनक के बाद अब रांची में छठ की जबरदस्त तैयारी शुरू
रिपोर्ट:रांची डेस्क
रांची में दीपावली की जगमगाहट ढलते ही शहर अब छठ महापर्व के स्वागत में जुट गया है। नगर निगम और जिला प्रशासन ने घाटों की सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और रोशनी की तैयारियाँ तेज कर दी हैं
घाटों पर तैयारियां जोरों पर
रांची नगर निगम की आठ विशेष टीमें 74 तालाबों और जलाशयों की निगरानी कर रही हैं। अरगोड़ा, जेल, बड़ा तालाब, करमटोली और बानी तालाब जैसे प्रमुख घाटों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। गाद हटाई जा रही है और पानी को स्वच्छ बनाए रखने के लिए ब्लीचिंग पाउडर व फिटकरी डाली जा रही है
अतिक्रमण हटाने की मुहिम
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तालाबों के रास्तों से अवैध स्टॉल और खोमचे हटाए जा रहे हैं। रांची नगर निगम ने सरजना चौक से मिशन चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया है ताकि ट्रैफिक और भीड़ की समस्या न रहे
दीपावली से छठ तक का उत्सवमय माहौल
दीपावली के दौरान रांची की सड़कों, गलियों और बाजारों में रोशनी और उत्साह देखने को मिला। अब वही सजावट और रौनक छठ पर्व तक जारी रहने वाली है। इस बार दीपावली 20 अक्टूबर को और गोवर्धन पूजा 21 अक्टूबर को मनाई गई, इसके बाद चार दिन तक चलने वाले छठ पर्व की शुरुआत 25 अक्खाटूबर नहाय खाय से 28 अक्टूबर के तक होगी
श्रद्धालुओं के स्वागत की पूरी तैयारी 
नगर निगम प्रशासन ने तालाबों तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और घाटों पर रोशनी की व्यवस्था कराई है। सभी वार्डों में सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया है, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो रांची में दीपावली का उल्लास जैसे ही थमा, वैसे ही छठ की भावना शहर के हर कोने में महसूस की जा रही है घरों में सफाई, घाटों पर तैयारी, और बाजारों में आस्थामय खरीदारी का माहौल छा गया है।
