रांची 12 अक्टूबर को मोराबादी मैदान में आदिवासी महारैली
रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••
रांची में 12 अक्टूबर 2025 को मोराबादी मैदान में बड़े आदिवासी महारैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली आदिवासी अस्तित्व बचाओ मंच द्वारा आयोजित है, जिसमें झारखंड के 24 जिलों से 32 जनजातीय समुदाय पारंपरिक वेशभूषा और अपने पारंपरिक हथियारों के साथ शामिल होंगे। इस महारैली का मकसद आदिवासियों के हक और अस्तित्व की रक्षा हेतु एक ऐतिहासिक एकजुटता का संदेश देना है। इस रैली में कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में सभा होगी और आदिवासी समाज की ओर से यह स्पष्ट किया जाएगा कि कुड़मी कभी भी आदिवासी नहीं था और ऐसा नहीं माना जाएगा।
आदिवासी अध्यक्ष अजय तिर्की का बयान
इस बैठक में आदिवासी अस्तित्व बचाओ मंच के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा है कि आज आदिवासियों पर चारों ओर से हमला हो रहा है, और इस महारैली के माध्यम से उनका अधिकार और पहचान सुरक्षित रखी जाएगी। रैली में अन्य समुदायों का भी समर्थन होगा। यह सभा राजनीतिक गुमराहियों और षड़यंत्रों के खिलाफ भी एक मजबूत आवाज़ होगी।
आदिवासी एकजूटता
इस महारैली को आदिवासियों की ऐतिहासिक एकजुटता का प्रतीक कहा जा रहा है और इसे सामान्य जनजीवन एवं सांस्कृतिक अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह रैली आदिवासी समाज के लिए उनकी सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक पहचान की गौरवपूर्ण सभा होगी
