ओवरीया रोड के हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा समिति इस बार धूमधाम से मनाएगा दुर्गा पूजा
रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••
नई समिति का गठन, सहदेव परिवार को दिया गया विशेष आमंत्रण
रांची। इस वर्ष हनुमान मंदिर, साथिओं का ओबरिया रोड में दुर्गा पूजा विशेष उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। आयोजन के लिए नई पूजा समिति का गठन किया गया है, जिसने रविवार को महालया के पावन अवसर पर लटमा रोड स्थित सहदेव परिवार को औपचारिक रूप से पूजा निमंत्रण दिया।
समिति के अध्यक्ष नागेश्वर शाहू, उपाध्यक्ष डॉ. राजू, सचिव अमित साहू और कार्यकारी अध्यक्ष हरीशचंद्र लोहरा सहित कई सदस्यों ने लाल विजय नाथ सहदेव, लाल मनोज नाथ सहदेव, लाल संदीपा नाथ सहदेव और समस्त सहदेव परिवार को अंगवस्त्र और निमंत्रण पत्र भेंट कर आमंत्रित किया। इस अवसर पर सहदेव परिवार को सदस्यों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
महालया पर शुभकामनाएँ और संकल्प
उपाध्यक्ष डॉ. राजू ने महालया की बधाई देते हुए कहा कि नवरात्र की शुरुआत के साथ ही शक्ति उपासना का पर्व प्रारंभ हो गया है। उन्होंने सहदेव परिवार और स्थानीय श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे दुर्गा पूजा के आयोजन को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग दें।
उन्होंने कहा “मां दुर्गा की कृपा से यह उत्सव आपसी एकता और सद्भावना का प्रतीक बनेगा।”
सहदेव परिवार का आश्वासन
सहदेव परिवार ने समिति के इस कदम का स्वागत किया और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है, और इसमें उनका परिवार हर स्तर पर सहयोग करता रहेगा।
नई समिति में उत्साह
नई समिति के गठन के बाद कार्यकर्ताओं और स्थानीय भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति का कहना है कि इस बार पूजा पंडाल और सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्यता से संपन्न होंगे। वहीं स्थानीय लोगों मे भी भरपूर उत्साह देखने को मिल रहा है
