जमशेदपुर: दुर्गा पूजा को लेकर पोटका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने लिया सुरक्षा का जायज़ा
रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••
जमशेदपुर, पोटका। आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर शुक्रवार को पोटका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के सभी पूजा समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता पोटका सीओ निकिता बाला ने की। मौके पर इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद और थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू भी उपस्थित रहे।
समितियो ने प्रशासन को भरोसा दिलाया 
बैठक में दुर्गा पूजा आयोजन के दौरान संभावित समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। पूजा समितियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे पर्व को पूरी शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्द के माहौल में मनाएंगे। आयोजन समितियों ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी पूजा और विसर्जन शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास से संपन्न होगा।
हूड़दंगीयो से प्रशासन निपटने केलिए तैयार 
सीओ निकिता बाला ने उपस्थित लोगों से कहा कि दुर्गा पूजा खुशियों और सामाजिक मेल-जोल का पर्व है और प्रशासन इस दौरान पूरी तरह से जनता के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने साफ किया कि शराबियों और हुड़दंगियों से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
विसर्जन के दौरान भी रहेगी प्रशासन तैनात
थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू ने जानकारी दी कि पूजा के दिनों में सभी प्रमुख पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाएगी। साथ ही यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतज़ाम किए जाएंगे।
तुरंत करें प्रशासन को सुचीत
इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या या आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और शांति एवं सौहार्द का संदेश देते हुए पर्व को सफल बनाएं।
बैठक में शामिल विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि मिलजुलकर यह पर्व समाज में एकता और सद्भाव का पैगाम देगा।
