बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए झारखंड में रेड कारपेट : गिरिराज सिंह
1 min read

बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए झारखंड में रेड कारपेट : गिरिराज सिंह

रिपोर्ट :- राँची डेस्क……

राँची : केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने झारखंड सरकार पर डेमोग्राफी चेंज विषय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए झारखंड में रेड कारपेट बिछा हुआ है। झारखंड की सरकार बंगाल की सरकार के राह पर चल रही है। इन्हें चुनाव जीतना है झारखंड में पूरा बांग्लादेशी हो जाए, आदिवासी समाप्त हो जाए इससे इनका कोई मतलब नहीं है। बांग्लादेशी घुसपैठ झारखंड के लिए ही नहीं पूरा देश के लिए अलार्मिंग सिचुएशन है। साहिबगंज पाकुड़ समेत 5 जिलों का डेमोग्राफी चेंज हो गया है। सरकार आती है और जाती है जनता यही रहती है जनता बांग्लादेशी घुसपैठ से भयभीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *