बिहार के 16 विधानसभा सीटों पर, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ठोकी ताल, चुनावी मैदान में उतारने का किया ऐलान……..
1 min read

बिहार के 16 विधानसभा सीटों पर, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ठोकी ताल, चुनावी मैदान में उतारने का किया ऐलान……..

रिपोर्ट: डेस्क राँची……

राँची : वर्ष 2024 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जनादेश से उत्साहित झारखंड मुक्ति मोर्चा , झारखंड के बाद अब पड़ोसी राज्य बिहार में अपना झंडा बुलंद करने के लिए पूरी तरह कमर कर चुकी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा कि 16 सीटों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनाव लड़ने की तैयारी में है, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने तो यहां तक कह दिया कि कम से कम 12 सीट तो तय है, लेकिन हमारी तैयारी 16 सीटों पर है। इतना ही नहीं उन्होंने बिहार के उन विधानसभा सीटों का भी नाम गिनवा दिया जिस पर वह अपने प्रत्याशी उतारने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के 16 सीटों वाली मांग का प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड आरजेडी की नेत्री अनीता यादव ने कहा कि बिहार में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा, इसका फैसला तो तेजस्वी यादव जी करेंगे। उन्होंने कहा कि बिल्कुल जिस प्रकार झारखंड में हेमंत सोरेन जी और झामुमो बड़े भाई की भूमिका में रहकर, हम सबों का ख्याल रखा है उसी प्रकार तेजस्वी जी बिहार में बड़े भाई की भूमिका में है और सभी पार्टियों के साथ मिल बैठकर जिसकी जितनी क्षमता है उसके अनुरूप उन्हें हिस्सेदारी जरूर दी जाएगी।

वही झारखंड मुक्ति मोर्चा के डिमांड पर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनय सिन्हा ‘दीपू’ ने कहा की गठबंधन में बड़ा भाई, छोटा भाई ,मंझिला भाई सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे। जब सभी दलों के नेता बैठेंगे तय होगा कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, स्वाभाविक है झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रभाव बढ़ा है।
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *