
सोनू मुंडा की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने नामकुम जोरार के पास रांची-पुरुलिया रोड किया जाम……
रिपोर्ट :- राँची डेस्क…..
राँची : होली के दिन नामकुम थाना क्षेत्र में नामकुम स्टेशन के पास खटाल वाले और जोरार बस्ती के लोगों हुए हिंसक झड़प में कई लोग घायल हुए हैं। जिसमें एक पक्ष के सोनू मुंडा नामक व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल ने मौत हो गई। वहीं कई घायलों का इलाज चल रहा है, इस मामले में पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें कई महिलाएं भी शामिल हैं।
सोनू मुंडा की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने शव के साथ नामकुम जोरार के पास रांची-पुरुलिया रोड जाम कर दिया है, वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद है। स्थानीय लोगों ने मृतक सोनू मुंडा के परिजनों को 50 लाख मुआवजा और हत्यारे को फांसी की सजा की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं।
इधर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई के लिए पहुँची है। आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी चल रही है।