कांग्रेस के डीएनए में  आदिवासी मूलवासी का केवल शोषण और दमन : समीर उरांव
1 min read

कांग्रेस के डीएनए में आदिवासी मूलवासी का केवल शोषण और दमन : समीर उरांव

रिपोर्ट :- राँची डेस्क……..

राँची : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद समीर उरांव ने झारखंड कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी सीके राजू के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।उरांव ने कहा कि कांग्रेस प्रभारी का बयान पूरी तरह दिखावा है। सच्चाई से कोसों दूर है।

कहा कि सच्चाई तो यह है कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास आदिवासी मूलवासी के विरोध से भरा हुआ है। कांग्रेस के डीएनए में आदिवासी मूलवासी का केवल शोषण दमन शामिल है। झारखंड की जनता तो कांग्रेस का चाल चरित्र से पूरी तरह अवगत है।

कहा कि ये वही कांग्रेस पार्टी है जिसने झारखंड अलग राज्य आंदोलन की बोली लगाई। स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा से लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा तक के आंदोलन को कुचलने ,खरीदने का काम कांग्रेस पार्टी के इतिहास में काला अध्याय है।

कहा कि आजाद भारत में कांग्रेस शासन की शुरुआत ही आदिवासियों के दमन से हुआ है। खरसावां गोलीकांड आदिवासी समाज कैसे भूल सकता है। कांग्रेस सरकार ने कैसे हजारों आदिवासियों को गोलियों से भूंजा यह आदिवासी समाज के दिलों में दर्ज है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आदिवासी विरोध तो परवान चढ़ गया जब एक आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया। कांग्रेस पार्टी ने द्रोपदी मुर्मू की का केवल राजनीतिक विरोध ही नहीं किया बल्कि असंसदीय, अमर्यादित, अशोभनीय शब्दों से बार बार अपमानित भी किया।

कहा कि कांग्रेस पार्टी बताए कि उसने अपने वरिष्ठ नेता स्व कार्तिक उरांव जी द्वारा सदन में दोहरा लाभ संबंधित उठाए गए सवालों पर क्यों चुप्पी साध ली।

उरांव ने कहा कि सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने आदिवासी मूलवासी समाज को केवल वोट बैंक समझा। आज यह समाज कांग्रेस पार्टी से दूर जा चुका है। कांग्रेस से जनता का विश्वास उठ चुका है। अपनी वैशाखी को कांग्रेस पार्टी जनाधार मानने लगी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही झारखंड की जनभावनाओं का सम्मान करती है। अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में अलग राज्य का सपना साकार हुआ। आदिवासी मंत्रालय बने।

कहा कि भाजपा सरकार ने ही भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य का गठन किया। आज उनकी 150 वीं जयंती पर अनेक कल्याणकारी योजनाओं को मोदी सरकार धरातल पर उतार रही।

कहा कि एकलव्य विद्यालय सहित जन मन योजना से आदिवासी मूलवासी समाज के सर्वांगीण विकास की योजनाएं तेजी से धरातल पर उतारी जा रही।

आज मोदी सरकार में आदिवासी समाज के मंत्रीगण की भागीदारी बढ़ी है। कहा कि कांग्रेस पार्टी को जानना चाहिए कि समाज साफ नियत से जुड़ता है ख्याली पुलाव पकाने से नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *