
संबित पात्रा के अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा में हुई कार्यशाला, संगठन के मजबूती को लेकर दिए गए दिशा निर्देश……
रिपोर्ट :- राँची डेस्क…..
राँची : संगठन महापर्व के तहत दिसम्बर से भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। आज बीजेपी की संगठन महापर्व कार्यशाला आयोजन किया गया जिसमें जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए फोन नंबर द्वारा सदस्य बनाया जा रहा है। दस लाख से अधिक सदस्य बन चुके हैं जिसमें धनबाद, बोकारो, हजारीबाग जिला में सदस्य ज्यादा बने हैं। आज की बैठक में सांसद संबित पतरा की अध्यक्षा में कार्यशाला आयोजन किया है।
संगठन पर्व का यह दूसरा चरण है इस कार्यशाला में बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक संगठन को किस तरह से मजबूत प्रदान किया जा सके उसी के संदर्भ में दिशा निर्देश दिया गया।