
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं…..
रिपोर्ट:- रांची डेस्क……
राँची : देशभर में आज मकर संक्राति का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज तिल और गुड़ की सोंधी खुशबू से बाजार गुलजार है। इस उत्तरायण पर सीएम हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीटर हैंडल से पोस्ट कर राज्यवासियों को पर्व की बधाई दिया है। प्रकृति और लोक उत्सव का महापर्व सोहराय, टुसू परब, बुरु मागे परब और मकर संक्रांति की आप सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। प्रकृति का यह महापर्व आप सभी को स्वस्थ रखें। आप सभी समृद्ध और खुशहाल रहें, यही कामना करता हूं।