81 के हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन, जन्मदिन आज……
1 min read

81 के हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन, जन्मदिन आज……

रिपोर्ट :- राँची डेस्क……

राँची : दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81वां जन्मदिन आज राँची समेत पूरे झारखंड में धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन 81 पाउंड का केक अपने रांची स्थित आवास पर काटेंगे। मोरहाबादी में शिबू सोरेन के सरकारी आवास में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में शिबू सोरेन परिवार के सदस्यों के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। जन्मदिन समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा झारखंड सरकार के तमाम मंत्री, सहयोगी दलों कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और भाकपा माले (लिबरेशन) के नेता और विधायक भी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *