रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट कांड का किया खुलासा…….
1 min read

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट कांड का किया खुलासा…….

रिपोर्ट :- राँची डेस्क…..

रांची: रांची पुलिस ने 13 लाख रुपए लूट और गोली कांड का खुलासा करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। डीआईजी और रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पिछले दिनों आशीर्वाद आटा कंपनी के मैनेजर से 13 लाख रुपए लूट लिए गए थे। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति द्वारा विरोध किए जाने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी थी। हालांकि समय रहते घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिलहाल वह सकुशल है। चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पूरे मामले की पटकथा ओरमांझी स्थित वृंदावन होटल में रची गई थी। इस मामले में होटल का मालिक भी शामिल था। लूटकांड में से 2 लाख 63 हजार रुपए बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया इस पूरे मामले को उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। शेष रकम की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *