बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 66 उम्मीदवारों पर जताया गया भरोसा……..
1 min read

बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 66 उम्मीदवारों पर जताया गया भरोसा……..

रिपोर्ट :- राँची डेस्क…….

राँची : बीजेपी के प्रत्याशियों की लिस्ट आज जारी कर दी गयी। केंद्रीय चुनाव समीति की बैठक के बाद। झारखंड में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें 66 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वहीं सीता सोरेन जामताड़ा से चुनाव लड़ेंगी। हजारीबाग से भाजपा ने प्रदीप प्रसाद को मौका दिया है। जबकि रांची से सीपी सिंह, बोकारो से बिरांची नारायण चुनाव लड़ेंगे। गांडेय से भाजपा ने सुनीता देवी को मैदान में उतरा है। जबकि पूर्व सीएम चंपाई सोरेन सरायकेला से भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं। धनबाद से राज सिन्हा भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं राजमहल से अंनंत ओझा, बेरियो से लोबिन हेम्ब्रम, लिट्‌टीपाड़ा से बाबूधन मुर्म, महेशपुर से नवीन हेम्ब्रम, शिकारीपाड़ा से पारितोष सोरेन, नाला से माधव चंद्र महतो, दुमका से सुनील सोरेन, जामा सें सुरेश मुर्मु, जरमुंडी से देवेंद्र कुंवर, मधुपुर से गंगा नारायण सिंह, सारठ से रणधीर कुमार सिंह, देवधर से नारायण दास, पोड़ैयाहाट से देवेंद्रनाथ सिंह, गोड़डा से अमित कुमार मंडल, महगामा से अशोक कुमार भगत, कोडरमा से नीरा यादव, बरकटठा से अमित कुमार यादव, बरही से मनोज यादव, को टिकट मिला है। इन नेताओं को मिला टिकट।

PRESS RELEASE–1st list of BJP candidate for Jharkhand Lgislative Assembly Election 2024 on 19.10.2024

इसे लेकर बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों की स्वीकृति प्रदान की है। मैं सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देता हूं। हम सभी कार्यकर्ता बंधु एकजुट होकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी Hकी सरकार स्थापित करने के लिए संकल्पित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *