झारखंड में 2 चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, 23 नवंबर को होगा नतीजों का ऐलान….
1 min read

झारखंड में 2 चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, 23 नवंबर को होगा नतीजों का ऐलान….

रिपोर्ट :- राँची डेस्क……

राँची : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर आज यानी 15 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कांफ्रेंस की, इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘इस बार झारखंड में 2 चरणों में चुनाव होंगे, पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नवंबर को होगा, वहीं चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को जारी होगा। राज्य में पहले चरण में 43 और दूसरे चरण में चरण 38 सीटों पर चुनाव होंगे।

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पीसी में कहा कि झारखंड में 24 जिले हैं, जिसमें से 81 सीटों पर चुनाव होना है। जिन 81 सीटों पर वोटिंग होगी, इनमें से 44 सीट जनरल, 28 एससी और 9 एसटी सीटें शामिल हैं। झारखंड में कुल 2.6 करोड़ मतदाता हैं, जो इस बार वोट डालेंगे। चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। बता दें कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होना है, मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का पूरा शेड्यूल
नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख- 18 अक्टूबर 2024
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 25 अक्टूबर 2024
नॉमिनेशन के स्क्रूटनी की तारीख- 28 अक्टूबर 2024
उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख- 30 अक्टूबर 2024
झारखंड में वोटिंग की तारीख- 13 नवंबर 2024
झारखंड में चुनाव के नतीजों की तारीख- 23 नवंबर 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल
नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख- 22 अक्टूबर 2024
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख- 29 अक्टूबर 2024
नॉमिनेशन के स्क्रूटनी की तारीख- 30 अक्टूबर 2024
उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख- 10 नवंबर 2024
झारखंड में वोटिंग की तारीख- 03 नवंबर 2024
झारखंड में चुनाव के नतीजों की तारीख- 23 नवंबर 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *