
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को झारखंड राज्य समन्वय समिति का बनाया गया सदस्य…….
रिपोर्ट : राँची डेस्क……
रांची : दिनांक 9 अक्टूबर 2024 मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय),झारखंड सरकार के प्रधान सचिव वंदना दादेल ने राज्यपाल के आदेश उपरांत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को झारखंड राज्य समन्वय समिति का सदस्य मनोनीत किए गए हैं और इनको राज्य के मंत्री का दर्जा प्राप्त है
विदित हो कि राज्य के संतुलित विकास की संभावनाएँ तलाशने , इसके लिए आवश्यक उपाय करने तथा जन आकांक्षाओं के अनुरूप राज्य के विकास योजनाओं के साथ सामंजस्य स्थापित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा यह झारखंड राज्य समन्वय समिति का गठन किया गया है । जिसमें अध्यक्ष, पाँच सदस्य, दो विशेष आमंत्रित सदस्य एवम एक आमंत्रित सदस्य थे ।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को झारखंड राज्य समन्वय समिति का सदस्य मनोनयन किए जाने पर कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उराँव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, डॉ प्रदीप कुमार बालमुचु, पूर्व राज्य सभा धीरज प्रसाद साहू,रविंद्र सिंह, संजय लाल पासवान, राजीव रंजन प्रसाद,मानस सिन्हा, रियाज़ अंसारी , अभिलाष साहू, सतीश पौल मुजनी, राकेश सिन्हा,रमा खलखो, सुल्तान अहमद खान, अशोक चौधरी, भीम कुमार, मदन मोहन शर्मा,राजन वर्मा लाल किशोर नाथ शाहदेव संजय पांडे, सोनल शान्ति, रमा खलखो, अशोक चौधरी गजेंद्र सिंह , निरंजन पासवान, जगदीश साहू, आदित्य विक्रम जायसवाल, सत्य नारायण सिंह अरुण शाहु इत्यादि ने बधाई दी।
Related Posts

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुलाई आपात बैठक……

रांची के डोरंडा क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा को लेकर कल होगा मॉक ड्रिल, अपराह्न 4:00 से अपराह्न 7:00 तक होगा मॉक ड्रिल……..
