राज्य में विकास और सुशासन के लिए भाजपा की सरकार जरूरी, भाजपा सरकार बनते ही महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये: मोहन चरण माझी
1 min read

राज्य में विकास और सुशासन के लिए भाजपा की सरकार जरूरी, भाजपा सरकार बनते ही महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये: मोहन चरण माझी

रिपोर्ट:- राँची डेस्क…….

चाईबासा: कोल्हान प्रमंडल के चाईबासा में आयोजित भाजपा की परिवर्तन सभा के समापन के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल हुए। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश में इस बार झामुमो-कांग्रेस-राजद की गठबंधन सरकार का सफाया होने वाला है और राज्य में डबल इंजन की भाजपा सरकार आने वाली है। मांझी ने आगे कहा कि केंद्र और राज्य में अगर भाजपा की सरकार रहेगी तो राज्य और राज्य के जनता का विकास होगा। उन्होंने कहा कि जनता का काम तीव्र गति से हो सकेगा और लोगों को लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो 2 लाख 87 हजार सरकारी पद भरने के लिए निणर्य लिया जाएगा। भाजपा की सरकार बनते ही दिसंबर महीन से महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से 2100 पैसा डालने का काम होगा। उन्होंने कहा ककि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का घर दिया जाएगा। हर घर में टॉयलेट होगा। नल के जरिए हर घर में पानी पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में अगर कुशासन का अंत करना और विकास करना है तो भाजपा की सरकार राज्य में बनाना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *