JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ियों के खिलाफ विधानसभा मार्च….
रिपोर्ट :- राँची डेस्क….
राँची : जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर छात्रों के द्वारा विधानसभा मार्च किया गया। बड़ी संख्या में छात्र-युवा हाथों में बैनर, तख्तियां और झंडे लेकर विधानसभा की ओर बढ़ रहे थे लेकिन विधानसभा के पूर्व ही जगन्नाथपुर मंदिर के पास छात्रों की मार्च को पुलिस वालों ने रोक दिया।
इस प्रदर्शन में छात्रों की मांगों के समर्थन में AISA, SFI, AISF, RYA और AIYF सहित विभिन्न छात्र एवं युवा संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए हैं। प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, दोषियों पर कार्रवाई और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।
