आज का पञ्चाङ्ग ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा के अनुसार
रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••
आज का अंग्रेजी दिनांक:—04.10.2025
शुभसंवत् :—2082(कालयुक्त)
शके:—1947
याम्यायन सौम्यगोल:
ऋतु:—शरद
माह:—अश्विन
पक्ष:—शुक्ल पक्ष
तिथि:—द्वादशी तिथि दिन 02:04 तक उपरांत त्रयोदशी तिथि
दिन:—शनिवार
नक्षत्र:—धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 07:02 तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र
योग:—शूल
करण:—वा
सूर्योदय:—प्रातः 06:08
सूर्यास्त:—संध्या 05:52
सूर्य:—कन्या राशि में
चंद्रमा:—कुम्भ राशि में।
आज का राहूकाल दिन:-09:00 बजे से दिन:-10:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:—दोपहर 11:36 से 12:24 तक
नोट:-कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है
आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:-आज शिवलिंग पर दूध,जल व काला तिल का मिश्रण चढ़ाने से मानसिक तनाव दूर होता है।
नोट:-3 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार की संध्या 06:57 से 7 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार की रात्रि 03:36 तक पंचक रहेगा
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष
मेष राशि के जातकों का दाम्पत्य या प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। इससे जुड़ी कोई बात छिपाने की स्थिति बन सकती है। शाम के समय पारिवारिक माहौल में कटुता बढ़ने की संभावना है। इससे आपका मन थोड़ा तनावग्रस्त रह सकता है। आज आप घर में अपने प्रेम संबंधों का खुलासा कर सकते हैं। ऐसे में घर के कुछ सदस्य नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक वातावरण का के पक्ष में नहीं दिख रहा है।
🐂वृष
कामकाज को लेकर वृष राशि के जातकों का दिन ठीक ठाक ही गुजरता हुआ दिख रहा है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी गतिविधियां आपके पक्ष में दिख रही हैं। साथी और सहयोगियों की मदद मिलेगी। हालांकि, उन पर पूरी तरह से निर्भर होना जोखिम भरा हो सकता है। नए कार्यों की योजना बन सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन संतोषजनक रहेगा।
👫मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए परिस्थितियां आपके पक्ष में नहीं दिख रही हैं। करियर में बदलाव की आपकी कोशिश सफल नहीं होंगी। अभी हालात आपके लिए अनुकूल नहीं हैं। ध्यान रहे कि नए काम में हाथ डालने से पहले अपने जीवनसाथी से राय अवश्य ले लें। आज के दिन आपको कुछ पाने के लिए कुछ खोने की स्थिति बनती हुई दिख रही है। जल्दबाजी में उठाया गया कदम आर्थिक दबाव का कारण बनेगा।
🦀कर्क
आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए नए अवसर लेकर आ रहा है। किसी नए प्रोजेक्ट में आपकी रुचि बढ़ सकती है। इस दौरान पुराने मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है। आज के दिन आपको किसी की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। ऐसा करने से उसका लाभ आपको भी किसी न किसी रूप में मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन संतोषजनक और कुछ हद तक लाभकारी साबित हो सकता है।
🐅सिंह
सिंह राशि के जातक का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज सैर-सपाटे की योजना बना सकते हैं। इसके लिए आपको पहले से ही तैयारी करनी होगी। आज के दिन कुछ अधूरे पड़े कार्य भी आपको पूरे करने पड़ सकते हैं। दोपहर के बाद आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यों को जल्दबाजी में निपटाने की कोशिश में कोई भूल हो सकती है।
🙎♀️कन्या
आज के दिन आपके संकल्पित कार्य पूरे होंगे। किसी का एडमिशन कराना हो, यात्रा की व्यवस्था करनी हो या जरूरी वस्तु की खरीदारी, सभी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आज के दिन अटका हुआ पैसा भी आपको मिलता हुआ दिख रहा है। दिन भर धीरे-धीरे आपके कई कार्य निपटते चले जाएंगे।
⚖️तुला
तुला राशि वालों के लिए आज तीर्थ यात्रा पर जाने का योग बनता दिख रहा है। धन खर्च की आज संभावना भी दिख रही है। मित्रों या सहयोगियों के लिए कुछ धन खर्च करना पड़ेगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को संसाधनों को व्यवस्थित करने की आवश्यकता होगी। परिवार के साथ आपके रिश्ते थोड़े परेशान करने वाले बनते हुए दिख रहे हैं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से टकराव से बचने की कोशिश करें।
🦂वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों का दिन आर्थिक दृष्टि से सामान्य रहने वाला है बिजनेस या नौकरी में प्रगति के लिए आपको आज योजनाओं में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। आर्थिक क्षेत्र में फिलहाल ज्यादा दबाव नहीं दिख रहा है छोटी-मोटी देनदारियां चुकाने का आज मौका मिलेगा। इसके बावजूद भी आपके कोष पर असर नहीं पड़ेगा। परिजनों की कुछ मांगों को आज आपको पूरी करनी पड़ेगी।
🏹धनु
धनु राशि वालों को परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता सता सकती है। इससे घर का वातावरण थोड़ा उदास रह सकता है। इस तनाव से बचने के लिए बेहतर होगा की आज किसी यात्रा या मनोरंजक गतिविधियों का प्लान बना लें। इस दौरान आपके लिए सार्वजनिक वाहन का उपयोग लाभकारी रहेगा।
🐊मकर
आज मकर राशि के जातकों दिन अच्छा रहने वाला है। शारीरिक थकान और अस्वस्थता में कमी आएगी। योग, व्यायाम के सकारात्मक असर दिखाई देंगे। परिवार में संतान या छोटे सदस्यों की ओर से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। वस्त्र या अन्य उपयोगी वस्तु का लाभ होगा। घर में रखी किसी खराब चीज को दोबारा उपयोग हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से स्थिति मजबूत रहेगी।
🍯कुंभ
शनिवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। आपके कार्यस्थल का वातावरण बेहतर रहेगा। कठोर स्वभाव वाले व्यक्ति आज आपसे दूर ही रहेंगे। इससे काम का माहौल हल्का रहेगा। इस दौरान किसी सहकर्मी या वरिष्ठ की ओर से पार्टी का आयोजन मन को प्रसन्न कर देगा। कामकाज में प्रगति से आर्थिक लाभ होता दिख रहा है।
🐟मीन
मीन राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा सुस्त रहने वाला है। इस दौरान आपका मूड कुछ उदास रह सकता है। विपरीत हालातों से दबाव की स्थिति रह सकती है। हालांकि दांपत्य जीवन को लेकर थोड़ी परेशानी दिख रही है। युवाओं को प्रेम संबंधों में शिकायत हो सकती है। जीवनसाथी का भरोसा जीतना आज आपके लिए बेहद जरूरी होगा। आज के दिन कुछ जरूरी खर्चे हो सकते हैं। बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा।
आलेख:-
ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श सम्पर्क सूत्र-9931585660
