रांची के लालपुर में छात्रावास की आड़ में चलता रहा सेक्स रैकेट, पुलिस ने 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••
रांची झारखंड की राजधानी रांची में एक सेक्स रैकेट का बड़ा पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने लालपुर थाना क्षेत्र के ओम गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी कर यहां संचालित इस अवैध गिरोह को पकड़ा। इस मामले में अभी तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 10 महिलाएं और 3 संचालक शामिल हैं। गिरफ्तार महिलाएं ज्यादातर पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं।
गिरोह का तरीका और संचलन

पुलिस की जांच में पता चला है कि यह रैकेट लंबे समय से यहाँ संचालित हो रहा था। लड़कियों को अन्य राज्यों से लाकर हॉस्टल में रखा जाता था और फिर उन्हें विभिन्न जगहों पर सेक्स व्यापार के लिए भेजा जाता था। व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राहकों की बुकिंग की जाती थी। हॉस्टल का मैनेजर और कुछ संचालक भी रैकेट को संचालित कर रहे थे।
पुलिस की कार्रवाई और हालात
रांची पुलिस ने होल्डिंग की सूचना पर छापेमारी की। छापेमारी के समय गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ की गई, जिनसे कई अहम जानकारियां मिलीं। बताया गया कि सारा मामला व्हाट्सएप के जरिए होता था। बुकिंग और लोकेशन की जानकारी व्हाट्सएप पर ही मिलता था इसमें सारा बालिक लड़कियां है जो ओम गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी महिला गिरफ्तारियों में ज्यादातर पेशेवर सेक्स वर्कर रही हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।
डीएसपी की जानकारी
रांची के डीएसपी (सिटी) कुमार वी. रमण ने बताया कि आरोपितों के नेटवर्क की गहनता का पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि रैकेट में और कौन-कौन जुड़े हैं और यह कितने समय से सक्रिय था। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
सामाजिक प्रभाव
इस मामले ने रांची की कानून व्यवस्था और सामाजिक वातावरण पर कई सवाल उठा दिए हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि ऐसे गिरोह महिलाओं का शोषण करने के साथ-साथ अपराध प्रवृत्ति को बढ़ावा देते हैं। पुलिस का प्रयास है कि इस तरह की संगठित गतिविधियों को पूरी तरह नष्ट किया जाए।
