1 min read
रांची के चुटिया में अवैध चुलाई शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की छापेमारी…………………..
रिपोर्ट : रांची डेस्क
रांची: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में अवैध चुलाई शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाना और शराब की अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। विभाग की ओर से अवैध शराब की बिक्री और निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
