1 min read

झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन! 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी……………..

रिपोर्ट : रांची डेस्क

रांची : झारखंड में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय ने 18 जिलों से जुड़े 87 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची जारी की है। पुलिस ने आम लोगों से भी इनकी गिरफ्तारी में सहयोग करने की अपील की है। कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए राज्य पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है. इन अपराधियों पर हत्या, डकैती, रंगदारी और लूट जैसे कई संगीन और गंभीर मामले दर्ज हैं, और ये लंबे समय से कानून की गिरफ्त से दूर भागते फिर रहे. झारखंड पुलिस द्वारा जारी की गई इस सूची में केवल स्थानीय अपराधी ही शामिल नहीं हैं, बल्कि इसमें बिहार, पश्चिम बंगाल और हरियाणा के उन शातिर अपराधियों के नाम भी दर्ज हैं जो झारखंड में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के बाद पड़ोसी राज्यों में जाकर छिप जाते थे. इन अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए झारखंड पुलिस ने अन्य राज्यों की पुलिस के साथ मजबूत अंतरराज्यीय समन्वय बनाया है और इनकी गिरफ्तारी के लिए एक बड़ा जाल बिछाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *