1 min read

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.18 करोड़ रुपये का जुर्माना………………………..

रिपोर्ट : रांची डेस्क

रांची: दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी रांची में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। 10 से 21 अक्टूबर 2026 के बीच यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 38,290 चालान जारी किए गए। इन चालानों के माध्यम से कुल 3 करोड़ 18 लाख 39 हजार 400 रुपये का जुर्माना लगाया गया। त्योहार के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए अहम चुनौती रही। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। आंकड़ों के अनुसार, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर सबसे अधिक 24,413 चालान काटे गए. वहीं, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 7,782, तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर 1,931 और रेड लाइट का उल्लंघन करने पर 823 चालान जारी किए गए. इसके अलावा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 232, बिना बीमा के 127 और सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 116 चालान काटे गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *