नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल ने केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला……
रिपोर्ट :- राँची डेस्क….
राँची : नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। रांची में आयोजित प्रेसवार्ता में आरजेडी नेताओं ने छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो देशव्यापी जनांदोलन होगा। आरजेडी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा कि आज का छात्र आंदोलन 1974 के जेपी आंदोलन से भी बड़ा रूप ले सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभर में लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरजेडी नेताओं ने भाजपा पर पत्रकारों के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया और इसकी कड़ी निंदा की। नेताओं ने कहा कि यदि शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते हैं तो प्रधानमंत्री से भी जवाब मांगा जाएगा। उनका दावा है कि पिछले 12 वर्षों में 152 बार पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं और अब देशभर में बड़ा जनांदोलन खड़ा होगा वहीं, राजद प्रवक्ता डॉ मनोज ने कहा कि झारखंड में जेपीएससी मामले में सरकार गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय भी बड़े घोटाले हुए थे, जिनकी जांच जारी है।
