हॉकी खिलाड़ियों और विभिन्न आदिवासी संगठनों का भोला सिंह के खिलाफ प्रदर्शन…….
1 min read

हॉकी खिलाड़ियों और विभिन्न आदिवासी संगठनों का भोला सिंह के खिलाफ प्रदर्शन…….

रिपोर्ट :- राँची डेस्क……

राँची : राजधानी रांची में शनिवार को पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान और ओलंपियन असुंता लकड़ा के समर्थन में खिलाड़ियों और विभिन्न आदिवासी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने फिरायालाल चौक पर हॉकी झारखंड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भोलानाथ सिंह का पुतला फूंकते हुए उनके खिलाफ लगाए गए, आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। साथ ही नवगठित हॉकी झारखंड कार्यकारिणी को भंग करने की भी मांग की गई। प्रदर्शन में शामिल पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और ओलंपियन मनोहर टोपनो ने आरोप लगाया कि हॉकी झारखंड में खिलाड़ियों को सम्मानजनक माहौल नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के साथ लगातार दुर्व्यवहार होता रहा है और अब समय आ गया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए।

वहीं, प्रदर्शन में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि असुंता लकड़ा ने देश और झारखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है, इसलिए उनके आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरा आदिवासी समाज असुंता लकड़ा के साथ खड़ा है और खिलाड़ियों के सम्मान से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को राज्यव्यापी रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *