राहुल गांधी के विरोध में भाजपा ने किया पुतला दहन…..
1 min read

राहुल गांधी के विरोध में भाजपा ने किया पुतला दहन…..

रिपोर्ट :- राँची डेस्क….

राँची : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी छात्रों के मुद्दे की आड़ में राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कई पेपर लीक की घटनाएं हुईं, लेकिन किसी जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, वर्तमान केंद्र सरकार ने पेपर लीक के मामलों में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि छात्रों के हितों की बात होनी चाहिए, लेकिन कुछ लोग उनके मुद्दों को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर संसद की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया।

भाजपा नेताओं ने झारखंड सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राज्य की विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। उनका कहना था कि यदि सरकार दोषियों को बचाना नहीं चाहती, तो सीबीआई जांच से परहेज नहीं करना चाहिए।

भाजपा ने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक पार्टी उनके साथ खड़ी रहेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *