झारखंड में फिल्म इंस्टीट्यूट की स्थापना की दिशा में बड़ा कदम, सीएम हेमंत सोरेन की मौजूदगी में JFDC और SRFTI के बीच हुआ MOU…..
रिपोर्ट :- राँची डेस्क……
राँची : झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ झारखंड की स्थापना के लिए झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के बीच MOU प्रोजेक्ट भवन के सभागार में हुआ। इससे झारखंड के फिल्म से जुड़े कलाकारों को सिनेमा निर्माण के लिए प्रेरित किया जाएगा। झारखंड सरकार ने राज्य के युवाओं को फिल्म निर्माण और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर सक्षम बनाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। राज्य के युवाओ को अभिनय, निर्देशन और तकनीकी फिल्म निर्माण का विश्व-स्तरीय प्रशिक्षण SRFTI पाठ्यक्रम (curriculum) तैयार करने, फैकल्टी उपलब्ध कराने और तकनीकी मार्गदर्शन में सहयोग मिलेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान,एक ऐतिहासिक पहल है।
एसआरएफटीआई के तकनीकी सहयोग से रांची में आधुनिक बुनियादी ढांचे, उन्नत तकनीक और प्रतिष्ठित संकाय से सुसज्जित एक स्थायी परिसर का विकास किया जाएगा। राज्य के महत्वाकांक्षी कलाकारों और तकनीशियनों को अब पेशेवर शिक्षा के लिए झारखंड से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे प्रतिभाओं का पलायन रुकेगा।
मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे तथा झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत व लोक कला को राष्ट्रीय मंच मिलेगा।
स्थानीय कलाकार और फिल्म निर्देशक बीजू टोप्पो ने झारखंड सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक बताते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि इससे स्थानीय कलाकारों को बहुत अवसर मिलेंगे।
