आज का पञ्चाङ्ग ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा के अनुसार
1 min read

आज का पञ्चाङ्ग ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा के अनुसार

 

रिपोर्ट:-रांची डेस्क••••••

आज का अंग्रेजी दिनांक:—10.10.2025

शुभसंवत् :—2082(कालयुक्त) 

शके:—1947

याम्यायन सौम्यगोल:

ऋतु:—शरद

माह:—कार्तिक

पक्ष:—कृष्ण पक्ष

तिथि:—चतुर्थी तिथि

दिन:—शुक्रवार

नक्षत्र:—कृतिका नक्षत्र

योग:—सिद्धि

करण:—वव

सूर्योदय:—प्रातः 06:12

सूर्यास्त:—संध्या 05:48

सूर्य:—कन्या राशि में

चंद्रमा:—वृष राशि में।

आज का राहूकाल दिन:—10:30 बजे से दिन:—12:00 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त:—दोपहर 11:36 से 12:24 तक

नोट:-कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है

आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:-आज शिवलिंग पर गन्ना का रस चढ़ाने से आर्थिक लाभ होता है।

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

🐏मेष 

मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपका दिन परोपकार में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। हो सकता है कि इस परिवर्तन से आपके कुछ सहकर्मी असहज महसूस करें। हालांकि आप अपने शांत स्वभाव से माहौल को सामान्य बना लेंगे। दूसरों की मदद करने से मन को संतोष मिलेगा। कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। रात के समय पत्नी के सेहत में गिरावट से मन चिंतित रहेगा।

🐂वृष

आज का दिन वृषभ राशि वालों के पारिवारिक दृष्टि से अत्यंत सुखद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दोपहर होते होते कोई शुभ समाचार मिलने से आपको अत्यधिक प्रसन्नता होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता दिख रहा है। हालांकि, सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। शाम के समय में किसी प्रियजन का घर आना हो सकता है। वहीं, रात में किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। इससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़गी।

👫मिथुन 

मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन बेहद शुभ साबित होने वाला है। आज पिता का आशीर्वाद और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। इससे लंबे समय से आपके मन में चल रही किसी बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति को पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको दूसरों के मुकाबले अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज के दिन खर्चों में वृद्धि के संकेत भी दिख रहे हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि फालतू के खर्च से बचें। किसी प्रकार की दुर्घटना के आसार भी बनते हुए दिख रहे हैं। शाम से रात तक वाहनों का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। परिजनों का सहयोग मिलेगा और पत्नी पक्ष से भी आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

🦀कर्क 

आज के दिन कर्क राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती हुई नजर आ रही है। वित्तीय दृष्टि से आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा। राशि स्वामी की अनुकूल स्थिति और बृहस्पति की दृष्टि से अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं को गति मिलने से व्यवसाय में वृद्धि होगी। इससे आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। हालांकि भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना लें। ऐसा करने से आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। शाम से देर रात तक धार्मिक कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

🐅सिंह 

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन सफलता का संदेश लेकर आया है। राजनीति से जुड़े जातकों को अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। आज आपको संतान के प्रति दायित्वों को पूरा करने का समय मिलेगा। आज के दिन किसी रुके हुए कार्य के पूरा होने की संभावना है। हालांकि, अपने स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। पाचन तंत्र या आंखों से संबंधित कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। ऐसे में बेहतर होगा की आप आपने खान-पान का ध्यान रखें। शाम का समय परिवार वालों के साथ बीतेगा।

🙎‍♀️कन्या 

आज के दिन कन्या राशि वालों का दिन परोपकार और पुण्य कार्यों में बीतेगा। राशि स्वामी बुध के द्वादश भाव में संचार के कारण आज धर्म-कर्म में धन खर्च हो सकता है। व्यावसायिक दृष्टि से भी आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। आज अपने प्रतिस्पर्धियों के लिए आप चुनौती बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। वहीं, संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

⚖️तुला 

करियर के लिहाज से अत्यंत शुभ रहने वाला है। विद्यार्थियों को विशेष सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी से सम्मान बढ़ेगा। आज के दिन आय के नए स्रोत खुलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। हालांकि भागदौड़ अधिक रहने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। सेहत पर मौसम परिवर्तन का असर पड़ सकता है। ऐसे में आपको सावधानी बरतनी होगी। जीवन जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शाम के समय यात्रा करना शुभ साबित होगा।

🦂वृश्चिक 

लाभदायक रहने वाला है। इस दौरान धन, यश और सम्मान में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुका हुआ आपका कार्य पूरा हो सकता है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन वाणी में संयम बनाए रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। किसी निकट व्यक्ति से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत मिल रहे हैं। परिजनों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। शाम के समय सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

🏹धनु 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों को बढ़ाने वाला रहेगा। घर की सुख-सुविधा के साधनों पर धन खर्च होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि किसी भी प्रकार के लेन-देन में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में किसी कर्मचारी के कारण तनाव बढ़ सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। शत्रु और विरोधी आपके विरुद्ध षड्यंत्र में असफल रहेंगे।

🐊मकर 

मकर राशि के लिए आज का दिन व्यावसायिक रूप से शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मनचाहा लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान किसी नए निवेश की योजना बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। आज आपको पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का समय मिलेगा। शाम के समय किसी धार्मिक स्थान की यात्रा की संभावना बन रही है। हालांकि कुछ परिस्थितियों के कारण इस या6ा का स्थगित भी करना पड़ सकता है। वाहन के चलते किसी प्रकार का नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।

🍯कुंभ 

आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। राशि स्वामी शनि की स्थिति के कारण जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसके कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे खर्चों के बढ़ने की संभावना है। किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त करते समय सावधानी बरतनी होगी। जल्दबाजी से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। शाम तक जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होता दिखेगा। हालांकि पूरी तरह से स्वास्थ्य में सुधार होने में समय लग सकता है।

🐟मीन 

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद अनुभव देने वाला रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। व्यवसाय में लगातार हो रही प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को मानसिक और बौद्धिक तनाव से राहत मिलेगी। दिन में बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए शुभ साबित होगा। शाम का समय परिवार संग बिताना लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मनोबल ऊंचा रहेगा

आलेख:-

ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श सम्पर्क सूत्र-9931585660

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *