आज का पञ्चाङ्ग ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा के अनुसार
रिपोर्ट रांची डेस्क••••••
आज का अंग्रेजी दिनांक:—08.10.2025
शुभसंवत् :—2082(कालयुक्त)
शके:—1947
याम्यायन सौम्यगोल:
ऋतु:—शरद
माह:—कार्तिक
पक्ष:—कृष्ण पक्ष
तिथि:—प्रतिपदा तिथि प्रातः 07:29 तक उपरांत द्वितीया तिथि
दिन:—बुधवार
नक्षत्र:—अश्विनी नक्षत्र
योग:—व्याघात
करण:—कौ
सूर्योदय:—प्रातः 06:11
सूर्यास्त:—संध्या 05:49
सूर्य:—कन्या राशि में
चंद्रमा:—मेष राशि में।
आज का राहूकाल दिन:-12:00 बजे से दिन:—01:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त:-दोपहर 11:36 से 12:24 तक
नोट:-कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है
आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:-आज गणेश भगवान को 21 दूर्वा चढ़ाकर गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करने से व्यापार में वृद्धि होता है।
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष
मेष राशि के जातकों की आज कोई आशंका पूरी तरह गलत साबित होगी। यदि आप किसी वसूली के लिए जा रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। हालांकि आज के दिन किसी से वादा करने से बचें। आपका भला करने का प्रयास किसी और के लाभ में बदल सकता है। आपके भले की वजह से आप अनजाने में अपना नुकसान कर सकते हैं। अपने निर्णय सोच-समझकर लें और किसी पर अंधविश्वास न करें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और जल्दबाजी न करें।
🐂वृष
आज के दिन वृष राशि के जातकों के कंधों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है। यदि आप नौकरी में हैं तो कोई नया काम आपको सौंपा जा सकता है। घरेलू समस्याओं के कारण आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लेने से आपके काम आसानी से निपट जाएंगे। ऑफिस और घर दोनों जगह धैर्य से काम करना फायदेमंद रहेगा। अचानक आए किसी बदलाव से आज के दिन आपको हताशा हो सकती है।
👫मिथुन
मिथुन राशि के जातकों आज कुछ उत्तरदायित्व वाले काम मिल सकते हैं। चलते-फिरते अचानक कोई प्रियजन मिल सकता है और उसकी मदद करने की जरूरत भी पड़ सकती है। कठिन परिस्थितियों में भी स्वयं को कमजोर महसूस न करें। आर्थिक और व्यक्तिगत मामलों में स्थिरता बनाए रखना आवश्यक है। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। आज का दिन सोच-समझकर काम करने का है।
🦀कर्क
आज के दिन कर्क राशि वालों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आज आवेश में आकर भारी गलती कर सकते हैं। ऐसी स्थिति आगे जाकर आपके लिए मुसीबत बन सकती है। दूसरों के लिए अच्छा सोचेंगे तो आपके लिए भी अच्छा रहेगा। व्यक्तिगत और आर्थिक मामलों पर नजर बनाए रखें। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें।
🐅सिंह
सिंह राशि के जातकों को आज अपने आस-पास हो रही चीजों पर विशेष ध्यान रखना होगा। आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आपके आसपास क्या हो रहा है। कोई विरोधी या बिजनेस में राइवल आपके ऊपर नजर रखे हुए है। ऐसे में आपको आर्थिक और व्यावसायिक निर्णय सोच-समझकर लेने होंगे। किसी भी स्थिति में जल्दबाजी न करें।
🙎♀️कन्या
आज के दिन कन्या राशि वालों को प्रेम प्रस्ताव को सोच समझकर स्वीकार करना होगा। अपने स्टेटस को देखकर ही उसको जवाब दें। ऐसे में सामने वाला आपका शारीरिक या आर्थिक लाभ लेने की कोशिश कर सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आर्थिक मामलों में अनावश्यक जोखिम न लें।
⚖️तुला
तुला राशि के जातक आज किसी उलझन में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। प्रेम संबंध में किसी प्रकार के ऑफर से असमर्थता महसूस कर रहे हैं, तो अपनी मजबूरी स्पष्ट रूप से व्यक्त करें। कोई ऐसा संकेत न दें जिससे आपके संबंधों में भ्रम या खटास आए। निजी और आर्थिक मामलों में लाग-लपेट न करें। आज के दिन आपको रिश्तों और कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है।
🦂वृश्चिक
आज के दिन वृश्चिक राशि के लोगों को आसपास के लोगों से मदद मिलेगी। अगर आप नई नौकरी खोज रहे हैं या नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो ये लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। कोई लोग आपके लिए सहायक साबित हो सकते हैं। अपने काम को समय पर और पूरी निष्ठा से करें। व्यक्तिगत और आर्थिक निर्णयों में सतर्कता रखें। किसी भी परिस्थिति में जल्दबाजी से बचें।
🏹धनु
आज के दिन धनु राशि वालों को पूरे जोश के साथ काम करना होगा। आज अपने कार्यों को जल्दी पूरा करने की कोशिश करें। आप ढीले रहेंगे तो महत्वपूर्ण कामों में देरी हो सकती है। जिस काम को आप करने की सोच रहे हैं, आपसे पहले कोई और ही उससे अपना फायदा निकाल लेगा। इसलिए किसी भी योजना के निर्णय में देर न करें। समय पर काम न होने से नुकसान आपको ही झेलना पड़ेगा।
🐊मकर
मकर राशि के जातकों को अपने पुराने संकल्प को किसी भी हाल में अब पूरा करना होगा। अगर आपने किसी देवता के मंदिर में मनौती मांगी है, तो देरी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। किसी मामले को लंबा खींचने का प्रयास भविष्य में परेशानी और खर्च बढ़ा सकता है। धार्मिक और आर्थिक मामलों में तुरंत निर्णय लें।
🍯कुंभ
आज के दिन कुंभ राशि वालों के रूटीन में बदलाव आ सकता है। यदि कोई नया पद या जिम्मेदारी मिल रही है, तो उसे स्वीकार करने में देर न करें। यही अवसर आपके लिए तरक्की और आर्थिक लाभ का द्वार खोल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन को सकारात्मक पक्ष में लें। अपने निर्णयों में सोच-समझ और धैर्य बनाए रखें।
🐟मीन
मीन राशि के जातकों को आज किसी सभा या समारोह में शामिल होना पड़ सकता है। इसके लिए आपको सज-धज कर जाना पड़ सकता है। फिजूल खर्च और दिखावा करने वाले व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें। अपने व्यवहार और आर्थिक निर्णयों में संयम रखें। आज आपके प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित होगा। किसी प्रतियोगिता या प्रतिस्पर्धा में धैर्य और विवेक से काम लें।
आलेख:-
ज्योतिषाचार्य संदीप शर्मा वास्तु, कर्मकाण्ड व कुंडली परामर्श सम्पर्क सूत्र-9931585660
