झारखंड में शुद्ध रूप से भाजपा राजनीतिक नौटंकी कर रही है: सुप्रियो भट्टाचार्य
1 min read

झारखंड में शुद्ध रूप से भाजपा राजनीतिक नौटंकी कर रही है: सुप्रियो भट्टाचार्य

रिपोर्ट:- रांची डेस्क………

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने एक संवाददाता सम्मेलन कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने कहा है कि झारखंड के बाहर से भाजपा नेताओं का झारखंड आना शुरू हो गया है। अपने-अपने राज्यों को छोड़कर झारखंड आना शुरू कर दिए हैं साथ-साथ भाजपा का एक स्लीपर सेल जो आजकल सरकार के हर निर्णय और काम से इतना परेशान हो गए हैं कि पीईएल कर रहे हैं यहां आकर बहन बेटी की सुरक्षा की बात कर रहे हैं और बगल के राज्य में आग लगा हुआ है। यह सब प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को नहीं दिखाई दे रहा है। पहले मुसलमानो और रोहिंग्या के खिलाफ नफरत की भाषा बोलते थे अब आलम यह है की अब यह जातियां पर आ गए हैं। यह लोग कैसे झारखंड को तोड़ना चाहते हैं कोई कहता है संथाल परगना को तोड़ राज्य से अलग कर दो, केंद्र शासित प्रदेश बना दो, कोई कहता है कुर्मी को केंद्र में मंत्री बनायेगे। लेकिन जब यहां से मंत्री बनाए जा रहे थे तो विद्युत वरण महतो और चंद्र प्रकाश चौधरी भाजपा की नजरों में घुसपैठिया थे। झारखंड की जनता भाजपा को पहचान चुकी है इनके सभाओं में भीड़ नहीं आ रही है। राजनाथ सिंह पार्टी के स्टार प्रचारक है। प्रचार शुरू होते ही राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर में तेल समाप्त हो जाता है। राज्य में कदाचार रोकने के लिए सरकार सामने आई, तो भाजपा पी ई एल करने पर उतारूं हो गया। झारखंड में शुद्ध रूप से भाजपा राजनीतिक नौटंकी कर रही है। राज्य में इंटरनेट सेवा बंद कराए जाने से उनके पेट में दर्द हो रही है जो पेपर लिक नहीं कर पाए। यहां भाजपा लाख प्रयास कर ले झारखंड झारखंड ही रहेगा क्योंकि झारखंड संघर्ष से हासिल किया हुआ राज्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *