झारखंड BJP की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन………………….
1 min read

झारखंड BJP की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन………………….

रिपोर्ट : रांची डेस्क

रांची : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए शनिवार को रांची पहुंचे। बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और संगठन के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रांची आगमन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पारंपरिक ढोल-नगाड़ों, मांदर की थाप, लोकनृत्य और पुष्पवर्षा के जरिए झारखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिली। स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास और मधु कोड़ा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर नजर

प्रदेश कार्यसमिति की यह बैठक 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। बैठक में राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर मंथन किया जाना है। पार्टी का लक्ष्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस दौरे को प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में होने वाली बैठकों से प्रदेश और जिला स्तर पर संगठन की कार्ययोजना को दिशा मिलने की उम्मीद है।

जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ संगठनात्मक बैठक के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इन बैठकों में संगठन की गतिविधियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *