1 min read

झामुमो जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के अंगरक्षक की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर भाजपा ने गठित की प्रदेश स्तरीय समिति………………

रिपोर्ट : रांची डेस्क

रांची : भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश द्वारा झामुमो के हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के अंगरक्षक की संदिग्ध हत्या/मृत्यु मामले की जांच को लेकर एक प्रदेश स्तरीय समिति गठित की गई है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार गठित इस समिति को घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवार से मिलने, घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करने तथा वास्तविक स्थिति की जांच कर अपनी रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2026 तक समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।इस प्रदेश स्तरीय समिति का गठन मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने तथा घटना की वस्तुस्थिति की जांच के लिए किया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा के नेतृत्व में यह समिति गठित की गई है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर तथा हजारीबाग के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह को समिति का सदस्य बनाया गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय समिति करेगी घटना की जांच, 26 अक्टूबर तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *