झारखंड में फिर खिलेगा कमल…. नितिन नवीन
रिपोर्ट :- राँची डेस्क….
राँची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे का आज दूसरा दिन है। रामगढ़ जिले के दौरे के बाद वे रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे।
प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, प्रदेश मीडिया टीम, प्रदेश प्रवक्ताओं, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक संपन्न हुई बैठक के उपरांत पत्रकारों से रूबरू होते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की पकड़ संगठनात्मक रूप से और मजबूत कैसे हो इस विषय पर विशेष रूप से दो दिवसीय बैठकों के दौर में मंथन किया गया। आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी झारखंड में भी कमल फूल खिलने का काम करेगी।
