झारखंड मुक्ति मोर्चा के राज्यसभा प्रत्याशी होंगे पूर्व मंत्री बैजनाथ राम, पार्टी ने किया ऐलान……….
रिपोर्ट :- राँची डेस्क……
राँची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यसभा की एक सीट के लिए अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है, जिसके तहत पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव और वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार के चयन के लिए पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन को अधिकृत किया गया था, जिन्होंने तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यापक राय-मशविरा करने के बाद यह निर्णय लिया है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए ही बैद्यनाथ राम को राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया गया है।
