ज़िला प्रशासन की टीम द्वारा ई-स्टाम्प का औचक सत्यापन…….
1 min read

ज़िला प्रशासन की टीम द्वारा ई-स्टाम्प का औचक सत्यापन…….

रिपोर्ट :- राँची डेस्क….

राँची : जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर 19 फरवरी 2025 को ज़िला प्रशासन की टीम द्वारा ई-स्टाम्प का औचक सत्यापन किया गया।

कार्यपालक दंडाधिकारी जफर हसनात और असीम बाड़ा द्वारा निबंधन कार्यालय परिसर एवं कचहरी अवस्थित वकालतखाना परिसर में स्टांप वेंडरों द्वारा विक्रय किया जा रहे ई-स्टाम्प का औचक सत्यापन किया गया।

जांच के क्रम में सही पाए गए ई-स्टाम्प…..

ई-स्टाम्प की जांच के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न वेंडरों द्वारा विक्रय किये गए लगभग 25 ई-स्टाम्प की जांच की गई। जांच के क्रम में जाली एवं वेंडर द्वारा ई-स्टाम्प का मूल्य से अधिक राशि लेने संबंधित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

नियमित अंतराल पर जांच का निर्देश…..

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजंत्री द्वारा वेंडरों द्वारा विक्रय किए जाने वाले ई-स्टाम्प के नियमित अंतराल पर जांच का निर्देश दिया गया है, ताकि ई-स्टाम्प के पीडीएफ में छेड़छाड़ कर नकली एवं वास्तविक मूल्य से अधिक मूल्य पर ई-स्टाम्प की बिक्री पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *