राज्य में महिलाएं असुरक्षित: दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर सरकार का खामोशी भरा रुख: राफिया नाज़
1 min read

राज्य में महिलाएं असुरक्षित: दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर सरकार का खामोशी भरा रुख: राफिया नाज़

रिपोर्ट :- राँची डेस्क……..

राँची : राज्य सरकार की महिला सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीर विफलता सामने आई है। प्रदेश प्रवक्ता, राफिया नाज़ ने राज्य सरकार की महिला सुरक्षा पर कड़ी आलोचना की है। हाल ही में लोअर बाजार थाना क्षेत्र में सदर अस्पताल परिसर के डाक्टर स्टाफ क्वार्टर के तीसरे तल्ले में दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। यह घटना मानवता को शर्मसार करने के साथ यह साबित करती है कि महिला अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। यह सिर्फ एक उदाहरण है, क्योंकि राज्य में पिछले कुछ दिनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उदाहरण के तौर पर हाल में ही रिम्स में एक दवाई लेने आयी महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी, तब ही सरकार को चौकस हो जाना चाहिए था और महिला सुरक्षा से संबंधित सख्त कदम उठाने चाहिए थे। क्योंकि ऐसी घटनाओं से राज्य की महिलाओं के बीच सुरक्षा को लेकर भय का माहौल उत्पन्न हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *