भाजपा नेता सह बिल्डर रमेश सिंह को मिली धमकी…….
1 min read

भाजपा नेता सह बिल्डर रमेश सिंह को मिली धमकी…….

रिपोर्ट :- रांची डेस्क……

राँची: रांची में पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) ने बिल्डर रमेश सिंह से रंगदारी की मांग की है। इस मामले में रमेश सिंह ने सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रमेश सिंह के अनुसार शनिवार को उन्हें एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को पीएलएफआई का सदस्य बताया। उसने संगठन के लिए सहयोग की मांग की और सहयोग न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। कॉलर ने बोला कि संगठन के कमांडर के साथ साथ अन्य सदस्यों की नजर उन पर बनी हुए है। इस मामले में रांची पुलिस एक्टिव है। टेक्निकल सेल की मदद से कॉलर का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *