
सीपी सिंह और महुआ मांझी आमने-सामने, दोनों ने रांची विधानसभा से भरा पर्चा…..
रिपोर्ट :- राँची डेस्क…….
राँची : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में रांची से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह ने एक बार फिर चुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल किया है। बता दे पिठले छः बार से रिकार्ड सीपी सिंह चुनाव जीत रहें हैँ। पिछली बार रांची विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सीपी सिंह ने जेएमएम की महुआ माजी को हारा कर जीत हासिल की थी। इस बार फिर उनकी टक्कर जेएमएम की महुआ माजी से ही है।
आज रांची विधानसभा सीट की जेएमएम प्रत्याशी महुआ माजी ने भी रांची समाहरणालय जाकर अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान अपने समर्थको के साथ महुआ पूरे विश्वास के साथ नजर आईं। बता दें महुआ के सामने इस बार भी रांची के पुराने छह बार के विधायक सीपी सिंह खड़े होंगे। हालांकि पिछले चुनाव में महुआ की हार हुई थी लेकिन झामुमों को वोट की बढ़त मिली थी। इस बार देखना दिलचस्प होगा कि महुआ माजी और सीपी सिंह में कौन रांची से फतह करता है।
Related Posts

रांची के डोरंडा क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा को लेकर कल होगा मॉक ड्रिल, अपराह्न 4:00 से अपराह्न 7:00 तक होगा मॉक ड्रिल……..

झारखंड में विदेशी निवेश के उद्देश्य से स्पेन और स्वीडन यात्रा पर गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल वरीय पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर निवेश से संबंधित जानकारी की साझा………..
