
हटिया विधानसभा में होगी कांटे की टक्कर, नवीन और अजय ने भरा पर्चा………
रिपोर्ट :- राँची डेस्क…..
रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए हटिया विधान सभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार नवीन जायसवाल और इंडिया गठबंधन से कांग्रेस की ओर से अजय नाथ शाहदेव ने रांची समाहरणालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
चुनाव प्रक्रिया के इस महत्वपूर्ण चरण में दोनों दलों के उम्मीदवारों की भागीदारी ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है, और सभी की निगाहें हटिया विधानसभा सीट पर टिक गई हैं। दोनो ही नेता जनप्रिय और जमीनी स्तर के है। दोनो के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है।