झारखंड के पहले चरण में 15 सीटों पर  चुनाव लड़ेगी भाकपा…….
1 min read

झारखंड के पहले चरण में 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाकपा…….

रिपोर्ट :- राँची डेस्क…..

राँची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव कॉमरेड डी राजा, राष्ट्रीय सचिव झारखंड सह प्रभारी कॉम रामकृष्ण पांडा मुख्य रूप उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत दिवंगत साथियों के सम्मान में 1 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया झारखंड में वाम एवं धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा। राज्य के सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों की जवाब दे ही है की सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एक सूत्र में बंधकर चुनाव लड़ना चाहिए, सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने कॉरपोरेट लूट को रोकने के लिए हम सबको मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए।

कामरेड डी राजा ने बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए कहा की झारखंड के खनिज संपदाओं पर कॉर्पोरेट और भाजपा घराने की नजर है जो झारखंड की मिनरल्स को लूटना चाहती है इसीलिए भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में आने से रोकने के लिए हम सभी प्रयास करेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रथम पेज में 15 विधानसभा क्षेत्र का चयन किया गया अगर सम्मानजनक समझौता नहीं हुआ तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य में 15 विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगी।

प्रेस वार्ता में लोगों को संबोधित करते हुए झारखंड प्रभारी रामकृष्ण पांडा ने प्रेस वार्ता में झारखंड प्रभारी रामकृष्ण पांडा पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पीके पांडे के डी सिह अजय कुमार सिंह सुजीत घोष इम्तियाज़ खान सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *