
राजद सांसद मनोज झा का इंडी गठबंधन को अल्टीमेटम, कहा- 12 सीटें दीजिए नहीं, तो अकेले लड़ेंगे चुनाव……
रिपोर्ट :- राँची डेस्क…..
राँची : राजद सांसद मनोज झा ने इंडी गठबंधन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि राजद कम से कम 12 सीटों पर चुनाव लड़ने में सक्षम है। इनती सीटें हमें मिलनी चाहिये। इंडी गठबंधन यदि इस पर राजी नहीं होता है तो राजद झारखंड के विधानसभा चुनाव में अकेले ही चुनाव लड़ेगी।
राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राजद 20 से 22 सीट में मजबूत है। लेकिन गठबंधन से अगर 12 सीट भी दे तो बात बन जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस गठबंधन का निर्माण ही राजद ने किया उसका हत्या हम नही करेंगे। अब तक गठबंधन के साथ राजद की बात नही बनी है। उन्होंने कहा कि 20 से 22 सीट पर हमारा जनाधार है। अगर बात नही बनी तो कल 11 बजे तक वस्तुस्थिति स्पस्ट कर देंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए वो कुछ भी कर सकते है।